Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
विपक्ष के पास कार्यकर्ता नहीं उसकी जगह उनके पास गुंडे अपराधी माफिया: केशव प्रसाद मौर्य
PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है कि भाजपा आरक्षण खत्म करेगी संविधान खत्म करेगी लेकिन विपक्ष को ये मालूम होना चाहिए कि भाजपा न तो आरक्षण खत्म करेगी न संविधान खत्म करेगी भाजपा संविधान की पूजा करेगी। पूरा विपक्ष बौखलाया हुआ है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे विपक्ष के दुष्प्रचार पर नजर रखें। विपक्ष के पास कार्यकर्ता नहीं हैं उसकी जगह उनके पास गुंडे अपराधी माफिया हैं। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं को सजगता से मतदाता सूची के शुद्धिकरण के दूसरे अभियान में लगना होगा। मतदाता सूची में कोई बेईमानी न हो पाए कार्यकर्ता इस पर पैनी निगाह रखें। सही मतदाता सूची होगी तो भाजपा को 2047 तक कोई हिला नहीं पाएगा। मतदाता सूची का भारतीयकरण होना चाहिए उसमें कोई घुसपैठिए न हों। जब से बिहार में एसआईआर शुरू हुआ तब से लेकर अब यूपी के एसआईआर अभियान को लेकर अखिलेश यादव जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को गुमराह नहीं होना है अर्जुन की तरह अपना लक्ष्य मछली की आंख पर रखना है। 2027 में 2017 से बड़ी विजय प्राप्त करना है।कार्यकर्ताओं के बल पर ये संभव है। पंचायत चुनाव व लोकसभा तथा विधानसभा की मतदाता सूची अलग अलग रहेगी इसलिए कार्यकर्ता इसको लेकर भी एलर्ट रहें। 2026 में पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु जीतने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को आने वाले नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत लगन परिश्रम से 2027 व संगठन की मजबूती के लिए लग जाएं। इस दौरान भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल व गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान ने डिप्टी सीएम का स्वागत अभिनन्दन किया। सांसद प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, राजेंद्र मिश्र, विभूति नारायण सिंह, रमाशंकर शुक्ल, विजय श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, मनोज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, संजय राजन, विवेक मिश्रा, संजय पासवान, विश्वास श्रीवास्तव, अरुण पटेल, विजय पटेल, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।