Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS; कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) शीतलहर एवं भीषण ठंड से बचाव के दृष्टिगत विकास खंड पचपेड़वा के थारू जनजाति बहुल ग्राम भगवानपुर कोडर में महंत देवीपाटन मंदिर की अध्यक्षता मे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन उपस्थिति रहे।
कार्यकम में महंत देवीपाटन मंदिर मिथिलेश नाथ योगी एवं डीएम द्वारा जनजातीय एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबलों का वितरण किया गया एवं ग्रामीणों से वार्तालाप किया गया। उन्होंने कहा कि शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों को ठंड से सुरक्षित रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर की अवधि में राहत कार्यों को निरंतर, प्रभावी एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, डीएफओ, मा० अध्यक्ष नगर पंचायत गैंसड़ी , एसडीएम तुलसीपुर तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की सराहना की।