Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) कोतवाली उतरौला की पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग एक ट्रक जिसमें कूटरचित नम्बर प्लेट लगी हुई थी जिसके चालक चिनकू यादव पुत्र चिनगू रामबरन निवासी ग्राम कुड़ोहा थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका है परन्तु वाहन स्वामी द्वारा आर्थिक लाभ पाने तथा कोई दुर्घटना होने पर भ्रमित करने के उद्देश्य में उक्त ट्रक में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर ट्रक को चलवाया जा रहा है, चालक को हिरासत पुलिस में लेते हुए कूट रचित नम्बर प्लेट लगे ट्रक को कब्जा पुलिस में लिया गया । उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी की फर्द के आधार पर थाना को0 उतरौला पर मु0अ0स0 215/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस बनाम 1- चिनकू यादव पुत्र चिनगू राम बरन निवासी ग्राम कुडोहा थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर 2- हरेन्द्र दूबे पुत्र अज्ञात निवासी सब्जी मण्डी के निकट कस्बा तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया तथा वाहन चालक चिनकू यादव पुत्र चिनगू राम बरन निवासी ग्राम कुडोहा थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर के विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।