श्रीराम नाम की महिमा जीवन में है नैतिकता का बोध:उमेश

PRATAPGARH NEWS: धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महराज की जन्मस्थली भटनी में हो रही संगीतमयी तीन दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। करपात्री महोत्सव में पधारे श्रीधाम अयोध्या के कथावाचक उमेश जी महराज ने कहा कि श्रीराम के नाम की महिमा का अर्थ जीवन की नैतिकता है। उन्होने कहा कि श्रीराम का लोकावतरण धरती को पाप से मुक्त करते हुए पुण्य की विजय का संदेश है। उन्होने कहा कि राम नाम की आराधना तभी फलीभूत हुआ करती है जब मन की पवित्रता से इसका उच्चारण हो। उन्होने श्रीरामचरितमानस ग्रन्थ से जुड़ी सुमधुर चौपाईयों का उद्धरण रखते हुए कहा कि श्रीराम मर्यादा के अलंकरण हैं। उन्होने कहा कि जगदगुरू करपात्री जी महराज की इस धरती से समूचे विश्व को धर्म के आचरण की प्रेरणा मिला करती है। कथा के दौरान श्रीराम नाम संकीर्तन में भी श्रद्धालुओं को भावविभोर देखा गया। कथा का संचालन साहित्यकार एवं संयोजक सौरभ ओझा ने किया। संरक्षक पूर्व प्रधान अशोक सिंह ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर राकेश सिंह, आनन्द पाण्डेय, डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री, देवेन्द्र मिश्र, राकेश कौशल, रामफेर सरोज, सोनू पाण्डेय, अजय कृष्ण तिवारी, संजय ओझा, रामनरेश यादव, रामबाबू मिश्र, अरूण मिश्र, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *