जरूरतमंदों को विधायक मोना ने बांटा कम्बल, चेहरे पर दिखा सकून

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा ही है सच्ची जनसेवा
PRATAPGARH NEWS: ठण्ड से प्रभावित जरूरतमंदों को क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कंबल वितरित किया। रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के भटनी गंाव में सोमवार की शाम विधायक मोना के हाथों बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बुजुर्ग कंबल पाकर राहत महसूस करते दिखे। विधायक ने सौ जरूरतमंदो को कंबल प्रदान किया। उन्होने कहा कि समाज के कमजोर तबके को सही समय पर मदद पहुंचाना ही जनसेवा का ध्येय हुआ करता है। उन्होने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा सबसे बड़ा पुण्य हुआ करता है। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार पंकज कुमार भी मौजूद रहे। अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन राकेश चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल, आशीष उपाध्याय, सुनील त्रिपाठी, महन्त द्विवेदी, रवीन्द्र मिश्र, माता शुक्ला, हिमांचल तिवारी, महादेव मिश्र, आनंद पाण्डेय, आदित्य तिवारी, लल्लन तिवारी, माता प्रसाद पाण्डेय, तपन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *