डीएम के निर्देश पर ठंड के दृष्टिगत गौशाला केयरटेकरों को बांटे गए कम्बल

PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी के तत्वावधान तथा मुख्य विकास अधिकारी के कुशल निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ की समस्त तहसीलों में संचालित 75 गौशालाओं में निराश्रित गोवंश की सेवा में लगे केयर टेकरों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं का निरीक्षण करें और वहां कार्यरत केयरटेकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसी क्रम में आज जनपद की विभिन्न गौशालाओं में एक विशेष अभियान चलाकर केयरटेकरों को कम्बल वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *