Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: कटरा थाना के सामने एक युवक ने “मारब कट्टा निकाल के” आपत्तिजनक गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। वीडियो वायरल होते ही कटरा पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने रील बनाने वाले दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जानकारी के अनुसार, रील बनाने वाले युवक का नाम निखिल कुमार (18 वर्ष) है, जो कटरा क्षेत्र का निवासी है और कपड़े की दुकान पर काम करता है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह रील अपने मित्र की इंस्टाग्राम आईडी से बनाई थी। उसने इंस्टाग्राम पर व्यू बढ़ाने के लिए यह गलती करने की बात स्वीकार की है और भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कहीं। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।