Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कफ सिरप तस्करी मामले में प्रकाशित खबर से पूर्व सपा विधायक आहत, अखबार को भेजी लीगल नोटिस
JAUNPUR NEWS: कफ सिरप तस्करी प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से जुड़ी खबर एक अखबार में प्रकाशित होने के बाद पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर जिले की शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने मियापुर स्थित आवास पर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कड़ी आपत्ति जताई है। खबर से आहत होकर उन्होंने संबंधित अखबार के संपादक से लेकर संवाददाता तक को कानूनी नोटिस भेजी है। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ललई ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका कफ सिरप तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि आवश्यकता हो तो उनके और उनके परिवार के पिछले दस वर्षों के बैंक खातों की भी जांच कराई जाए। उन्होंने जांच एजेंसियों से अपील किया कि कफ सिरप तस्करी मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच हो और जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के केवल दो ही विधायक अब तक चुने गए हैं, जिनमें वे अंतिम विधायक रहे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद आम जनता स्वाभाविक रूप से उन्हें ही “पूर्व विधायक” के रूप में समझेगी। ऐसे में बिना नाम स्पष्ट किए प्रकाशित खबर से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को ठेंस पहुंची है, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कानूनी कदम उठाया है।