मीरजापुर पुलिस की मदद से 12 दिन बाद परिजनों से मिली मानसिक अस्वस्थ महिला

MIRZAPUR NEWS: थाना देहात कोतवाली मिशन शक्ति पुलिस टीम ने एक मानसिक अस्वस्थ महिला को 12 दिन बाद उसके परिजनों से मिलवाया। महिला 15 नवंबर को घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी, काफी खोजबीन के बाद नहीं मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा” के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात की मिशन शक्ति टीम ने महिला को उसके परिजनों से मिलवाया। महिला की पहचान रेखा (पिता बिनेश्वर ठाकुर, गांव-एकमा, जिला छपरा, बिहार) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रेखा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। वह 15 नवंबर को घर से बिना बताए निकल गई थी काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने 16 नवंबर को थाना दरौंदा, छपरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 नवंबर को 112 पीआरवी को ग्राम अर्जनुपुर में एक मानसिक अस्वस्थ महिला के मिलने की सूचना मिली। पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाना को0देहात लाया। इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया और महिला को उनके सुपुर्द किया। थाना को0देहात मिशन शक्ति टीम द्वारा पुष्टि करने के पश्चात परिजन को बुलाकर महिला को सुपुर्द किया गया, जो उसे अपने साथ लेकर अपने गृह स्थान को रवाना हुए । परिजन द्वारा महिला को सकुशल पाकर मीरजापुर पुलिस अधिकारियों और को0देहात मिशन शक्ति टीम का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *