Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
बाजार जाते समय अधेड़ अचानक गिरे; पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नीमगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। लोनपुरवा गांव निवासी बबलू (45) पुत्र राजाराम शुक्रवार को नीमगांव कस्बे की बाजार जा रहे थे, तभी किसान इंटर कॉलेज के सामने अचानक गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, बबलू कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह किसी काम से बाजार जा रहे थे जब यह घटना हुई। पुलिस ने मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस संबंध में नीमगांव थाना अध्यक्ष प्रवीर कुमार गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम दृष्टया किसी प्रकार का आपराधिक आरोप प्रतीत नहीं होता है।