Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सरकार के अड़ियल रुख पर देशव्यापी हड़ताल निश्चित: अनिल श्रीवास्तव
LUCKNOW NEWS: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने केंद्र सरकार द्वारा “पांच दिवसीय बैंकिंग” लागू न करने के विरोध में यूनियन बैंक (कपूरथला), सेंट्रल बैंक (हजरतगंज), बैंक ऑफ़ इंडिया (चौक) तथा केनरा बैंक (गोमती नगर) में जोरदार प्रदर्शन एवं सभाएं की। अनिल श्रीवास्तव, जिला संयोजक ने बताया कि इसी क्रम में फोरम द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर हर जिले में धरना, रैली एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। फिर भी सरकार अगर अपने अड़ियल रुख पर बनी रही तो हम निश्चित ही हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज फोरम द्वारा देशव्यापी प्रदर्शन किया गया। सभा में कामरेड वाई के अरोड़ा, लक्ष्मण सिंह, एस के संगतानी, संदीप सिंह, वी के माथुर, बी डी पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, विभाकर कुशवाहा आदि ने कहा कि बैंक कर्मियों पर बढ़ते हुए तनाव और दबाव के चलते “पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली” अविलंब लागू होनी चाहिए। बैंककर्मी सरकार के ढीले रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन में काम. धनंजय सिंह, वी के श्रीवास्तव, तारकेश्वर चौहान, आकाश शर्मा, आशुतोष वर्मा के साथ ललित श्रीवास्तव, विशाखा वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, शकील अहमद, कीर्तिवर्धन सिंह, के एम श्रीवास्तव, मोनिका शुक्ला आदि बैंक नेताओं ने सरकार और आई.बी.ए. को आगाह करते हुए कहा कि जब अनेक सरकारी विभागों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में “पांच दिवसीय कार्य प्रणाली” लागू है, तो फिर बैंक कर्मियों को इससे अलग क्यों रखा जा रहा है।
अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी) ने बताया कि आगामी 4 जनवरी को बैंक कर्मियों द्वारा “ट्वीटर अभियान” चलाया जाएगा और 5 जनवरी को स्टेट बैंक, मुख्य शाखा पर सुबह 11 बजे से बैंककर्मियों द्वारा “धरना” तथा दोपहर 2 से 3 बजे “संयुक्त प्रदर्शन” किया जाएगा।