Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने नववर्ष पर देश के समृद्धिशाली भविष्य के निर्माण में योगदान का आहवान किया है। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने कहा है कि देश व प्रदेश के लोगों के लिए सुखद, समृद्धिशाली, वैभवशाली भविष्य निर्माण के लिए राष्ट्रीयता की भावना मजबूत बनाए जाने की समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होने कहा कि भाईचारा व आपसी प्रेम के बीच सुख शांति व अमन चैन के वातावरण में ही देश की प्रगति व वैश्विक पटल पर मजबूती का परचम भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि है। वही नेताद्वय ने पडोसी बांग्लादेश में हिन्दू, सिक्ख, बौद्ध, अल्पसंख्यकों की हत्या और हिंसा की घटनाओं पर भी रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय एकजुटता पर जोर दिया है। नेताद्वय का संयुक्त बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।