Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
रानीगंज व पटटी में एकजुट वकीलों ने विधेयक के समर्थन में जमकर की नारेबाजी
PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर वकीलों ने आरपार के संघर्ष का ऐलान किया है। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के द्वारा निकाली जा रही अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा बुधवार को जिले की रानीगंज व पटटी तहसील पहुंची। पटटी तहसील मे मांग को लेकर नेशनल हाइवे से लगे तहसील गेट पर वकीलों ने मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं रानीगंज तहसील में भी नेशनल हाइवे से लगे तहसील गेट पर वकीलों का मांग के समर्थन में तेवर गर्म दिखा। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का साथियों ने इन तहसीलों में जबरदस्त स्वागत भी किया। वकीलो की मांग है कि संसद के बजट सत्र में यह विधेयक पारित कराया जाये। वहीं प्रदेश की विधानसभा से भी विधेयक के लिए संकल्प प्रस्ताव की आवाज उठायी गयी है। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार कर्मचारियों, शिक्षकों सभी को स्वास्थ्य बीमा योजना समेत लाभकारी योजनाओं की रोज सौगात दे रही है। उन्होने कहा कि वकीलो की सरकार के द्वारा हर कदम पर बरती जा रही उपेक्षा अब बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होने कहा कि संसद के बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित नही हुआ तब वकील संसद से लेकर विधानसभा तक का चरणबद्ध घेराव करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि सरकार युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन भत्ता तथा बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर वकीलों के साथ छलावा कर रही है। अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा के प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र ने साथियों को प्रस्तावित विधेयक में सुरक्षा व सुविधाओं के एजेण्डे से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह व संचालन अजय ओझा ने किया। वही पटटी तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का पटटी बार एसोसिएसन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर शिवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मराज तिवारी, सीताराम विश्वकर्मा, अजय उपाध्याय, प्रमोद मिश्र, सुरेश शुक्ल, संतोष तिवारी, अनुज उपाध्याय, मनोज गुप्ता, विश्वंभर नाथ मिश्र, विमल तिवारी, रमेश सिंह, संदीप आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।