इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉक ड्रिल आयोजित

FATEHPUR NEWS: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से रिटायर्ड डीआईजी ए.के. सिंह, सुरक्षा प्रमुख (उत्तर प्रदेश), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के नेतृत्व में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल बिंदकी रोड स्थित गुगौली ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के किनारे संभावित आपात स्थिति एवं आगजनी की घटनाओं से बचाव व सुरक्षा तैयारियों को परखने के उद्देश्य से की गई। मॉक ड्रिल में एम्बुलेंस सेवा, एनडीआरएफ, फायर सर्विस तथा थाना कल्यानपुर पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में त्वरित राहत, बचाव एवं समन्वय की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *