Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: बुधवार को देर शाम जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रमोद कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात लाल जी सविता द्वारा घने कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए मालवाहक वाहनों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इस दौरान वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन, गति नियंत्रण एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।