Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र में रामपुर धमावा का मजरा गौराहार गांव के पास मंगलवार रात घने कोहरे के कारण ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया , आसपास मौजूद लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा का मजरा गौराहार गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया , स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी सुनील कुमार (30) के रूप में हुई है। बाइक के दस्तावेजों से पता चला कि बाइक राधा देवी पत्नी लालचंद निवासी लोधन का पूरवा कैमा गांव के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुनील की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।