Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
समाज का अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिले आत्म सम्मान:
सुभाष प्रसाद त्रिपाठी
KUSHINAGAR NEWS: फाजिलनगर क्षेत्र के नकटहां मिश्र में सैकड़ों जरूरतमंदों में निःशुल्क कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भठही की आवाज के प्रधान संपादक एवं एसटीएनटी नर्सिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक उद्भव त्रिपाठी ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों, गरीबों, असहाय एवं वंचित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम अत्यंत पुनीत और सराहनीय हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में कसया–देवरिया सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि समाज का अंतिम व्यक्ति ही उनकी सेवा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति आत्मसम्मान के साथ जीवन नहीं जी पाएगा, तब तक हमारी सामाजिक जिम्मेदारी पूरी नहीं मानी जा सकती है। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी गुड्डू पांडेय ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त किया। गायक बलिराम बाली के गीतों और श्रोता झूम उठे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विनय तिवारी, नीतीश पाण्डेय, सुबोध पाण्डेय, अंजन मिश्रा, महेश्वर उपाध्याय, निलेश गुप्ता, विवेक पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।