नववर्ष से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, बकेवर लखना में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश

ETAWA NEWS: नव वर्ष से एक दिन पूर्व कस्बा में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बकेवर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी भरथना रामदमन मौर्य के पर्यवेक्षण में यह फ्लैग मार्च थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक के नेतृत्व में हुआ। फ्लैग मार्च कस्बा बकेवर के औरैया रोड व इटावा रोड से शुरू होकर लखना बाईपास तिराहे से लखना बाजार तक पहुंचा।इसके बाद पुराना नहर पुल और नया नहर पुल से होते हुए वापस बाईपास तिराहे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन और दुकानदारों से संवाद किया। तथा नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी विपिन मलिक में स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस शक्ति से कार्रवाई करेगी, स्टंटबाजी,तेज रफ्तार से वाहन चलाने और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में कस्बा बकेवर चौकी प्रभारी विनीत पाण्डेय,लखना चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार,अहेरीपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी बिजौली विनय द्विवेदी,बराउख चौकी प्रभारी दयाशंकर वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल और महिला आरक्षी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से नव वर्ष शांति और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की है,साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है,ताकि क्षेत्र में अमन चैन बना रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *