कोरांव मैराथन में दूधनाथ झूंसी व आकांक्षा पड़रिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

कोरांव महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित हुई मैराथन दौड़
PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक कोरांव महोत्सव आयोजन समिति की ओर से कोरांव मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो के पास से लेकर गीता ज्ञान एकेडमी स्कूल कोरांव तक संपन्न हुई। मैराथन दौड़ में कुल 112 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की मैराथन दौड़ में दूधनाथ झूसी प्रयागराज ने प्रथम तो मुकेश कुमार नीबी कोरांव ने दूसरा एवं अंकित शुक्ला किहुनी कला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की दौड़ में आकांक्षा पड़रिया व कविता पाल जादीपुर ने प्रथम अंशिका मिश्रा मड़फा कला दूसरा तो प्रिया विश्वकर्मा पड़रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कोरांव महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण मुरारी द्विवेदी शशि व मैराथन दौड़ के प्रभारी सभासद शैलेश सिंह शैलू व अरविंद तिवारी पूर्व सभासद जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू चैबे, शिक्षक गणेश शंकर तिवारी समेत आयोजन समिति से जुड़े सभी पदाधिकारी शामिल हुए। मैराथन दौड़ के विजेता प्रतिभागियों को कोरांव महोत्सव आयोजन समिति की ओर से 3 जनवरी को महोत्सव के मंच पर नकद धनराशि व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *