Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन-गायत्री यादव के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद मीरजापुर राणा प्रताप सिंह, मुख्यालय यू0पी0-112 द्वारा भेजी गयी टीम के साथ यूपी-112 जनपद-मीरजापुर पर आपातकालीन सेवा को अत्यधिक सुदृढ़ बनाने, पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने, आम जनमानस को जागरूक करने, पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने तथा अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम हेतु पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में रिक्रूट आरक्षीगण तथा महत्वपूर्ण स्थानों यथा-रेलवे स्टेशन मीरजापुर व जीआईसी ग्राउण्ड महुवरिया पर मुख्यालय यू0पी0-112 लखनऊ द्वारा भेजी गयी नुक्कड़ नाटक दल (जिसमें पुरूष व महिला दोनों सम्मिलित है) तथा एलईडी वैन दल के माध्यम से यू0पी0-112 आपात सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया । इस कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक संख्या में बच्चे/महिलाएं, राहगीर, यात्रीगण इत्यादि मौजूद रहें, जिनको यू0पी0-112 आपात सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम से लोग जागरूक होंगे तथा समाज में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी एवं महिला व बच्चों की सुरक्षा में सुधार होगी । कोई भी व्यक्ति रात्रि के समय बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर अथवा या अकेले यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस होने पर यू0पी0-112 पर कॉल करेगा तो पीआरवी उनकी त्वरित सहायता करेगी तथा उनको सुरक्षित गन्तव्य तक पहुंचाएगी। यू0पी0-112 जनपद मीरजापुर लगातार आपातकालीन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सतत् प्रयासरत है।