Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
समाज के सभी स्तंभ एक मंच पर, योगदानकर्ताओं का हुआ सम्मान
PRATAPGARH NEWS: अंबेडकर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष प्रमोद गौतम का जन्मदिन क्षेत्र में जन जागृति दिवस के रूप में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, लेखपाल, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा समाज के प्रति उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष बाघराय श्रवण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रमोद गौतम के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि अपने संपूर्ण सेवा काल में यह पहला अवसर है जब समाज के सभी प्रमुख स्तंभ—पत्रकार, अधिवक्ता, शिक्षक, लेखपाल, चिकित्सक, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि—एक साथ एक मंच पर उपस्थित दिखाई दिए। यह दृश्य अपने आप में सामाजिक एकता और जागरूकता का प्रतीक है।
विशिष्ट अतिथियों में न्यू वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव, सुरेश यादव, ऋषभ यादव, अभिषेक गौतम, ओमप्रकाश यादव, विजय सिंह, राजेश साहू, प्रमोद पासी, आशीष गौतम शामिल रहे। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से बबलू सरोज, कमलेश सरोज, सनी सरोज, शिक्षा क्षेत्र से शिक्षक संजय त्रिपाठी, विधि क्षेत्र से अधिवक्ता करण कुमार पासी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना पैदा करते हैं और नई पीढ़ी को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रमोद गौतम के नेतृत्व में अंबेडकर समाज सुधार समिति सामाजिक समरसता, शिक्षा, न्याय और जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है, जिससे क्षेत्र में विकास और चेतना का वातावरण बना है।कार्यक्रम का संचालन सुरेश यादव ने किया।उन्होंने पूरे आयोजन को गंभीरता, संतुलन और प्रभावी शब्दों के साथ संचालित करते हुए कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। उनकी संचालन शैली ने मंच, अतिथियों और श्रोताओं के बीच सशक्त संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।