पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को वितरित किए गए गर्म वस्त्र व कंबल

PRATAPGARH NEWS: बाबागंज विकास खंड के कनावां गांव में गुरुवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब व असहाय लोगों को गर्म वस्त्र व कंबल वितरित किए गए. आधार का पुरवा निवासी वेद प्रकाश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी सावित्री सिंह की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करते हुए तीन दर्जन से अधिक बच्चों व जरूरतमंदों को स्वेटर, टोपी और कंबल भेंट किए। यह सेवा कार्य वह हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर करते हैं. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजय सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, ग्राम प्रधान विनोद यादव, ओम प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, विक्रम सिंह, इंजी. रोहित सिंह, प्रभात सिंह, इंजी. प्रशांत सिंह, प्रफुल्ल सिंह, मिष्ठी, शिवराज सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *