लोडर की टक्कर से दो सगे भाइयों समेत तीन घायल

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के समीप अनियंत्रित तीन पहिया लोडर और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोर को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है ,पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया है ।
जानकारी के अनुसार सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायण गोरियों निवासी राममिलन अपने पुत्र कृष्णा 16 वर्ष और विकास 20 वर्ष अपने एक अन्य साथी गोलू पुत्र स्व. छेद्दू 13 वर्ष के साथ बुधवार को मोटरसाइकिल से कड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर जा रहे थे बताया जा रहा है कि कड़ा धाम में उनकी खिलौनों की दुकान है और तीनों वहां प्रतिदिन की तरह काम पर जा रहे थे उनकी मोटरसाइकिल जैसे ही कोल्ड स्टोर के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार तीन पहिया लोडर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, हादसा देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई , राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 16 वर्षीय कृष्णा की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया है वहीं विकास और गोलू का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है एक ही परिवार के दो बेटों के घायल होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मामले की जानकारी देते हुए सैनी थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे लोडर चालक को पकड़ लिया गया है पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया है परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *