रास्ते से ट्रैक्टर हटाने का विरोध करने पर विपक्षियों ने की मारपीट, चार के विरुद्ध प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के स्थानीय कस्बे में रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटाने का विरोध करने पर विपक्षियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कस्बे के मुराईन का पुरवा निवासी उदय भान पुत्र देवीदीन ने मंगलवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सुबह नौ बजे के करीब ईंट से लदा ट्रैक्टर रास्ते में खड़ा था , उदय भान के मुताबिक ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो विपक्षियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, जिसमे वह चोटिल हो गया , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सैनी कस्बे के मुराईन का टोला निवासी रंजीत, प्रदीप कुमार, कल्लू , दिलीप कुमार आदि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *