Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से एक घर में छप्पर से लगी आग की विभीषिका में गृहस्थी जलकर खाक हो गई , सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन की ओर से कम्बल दिया । सिराथू तहसील के गोविंदपुर गोरियों गांव निवासी दुखी लाल पुत्र रंगी लाल के घर में बीती रात लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई , देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई , इस दौरान घर में रखे कपड़े, बर्तन, तख्त आदि जलकर राख हो गया , आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो पानी का फुहारा छोड़कर आग बुझाया, दुखी लाल ने मामले की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी जिसके बाद गुरुवार की सुबह पहुंचे लेखपाल वहाज खान ने नुकसान हुए सामान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी और पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन की ओर से कम्बल वितरण किया। दुखी लाल के मुताबिक उसका लगभग 19 हजार का नुकसान हुआ है।