Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील के अंदावा ग्राम सभा के हाइवे के किनारे स्थित टेढ़ीमोड़ के संस्थापक महंत संत दास जी महराज की पहली पुण्यतिथि एक जनवरी 2026 गुरुवार को टेढ़ीमोड़ के श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर मिष्ठान वितरण कर मनाया।
महंत संत दास जी महराज वर्ष 1970 में टेढ़ीमोड़ पर आकर यहां पर श्रीराम जानकी व हनुमान मंदिर की स्थापना करते हुए इस स्थान का नामकरण कर इस जगह की स्थापना किया था। उनके आने के बाद धीरे धीरे यहां पर आसपास के लोग आकर बसते गए और एक बस्ती का निर्माण हो गया। पिछले वर्ष आज ही के दिन 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अपना देह त्याग दिया था। मंदिर के पुजारी ब्रम्हचारी व श्रद्धालुओं ने विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया था। महंत की याद में आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ग्रामीणों व राहगीरों की मिष्ठान वितरण किया।