Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: पत्रकारों एवं कलमकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजए) के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर फतेहपुर जनपद में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य पत्रकारों को संगठित कर उनके अधिकारों और सुरक्षा को मजबूत करना है। संगठन की संस्थापिका पुष्पा पांडेया, संरक्षक पीयूष त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के निर्देशन में फतेहपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह द्वारा बिंदकी तहसील के औंग क्षेत्र से सदस्यता अभियान चलाया गया। गुरुवार को नए साल के पहले दिन राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने जिला सचिव धीर सिंह यादव के साथ मिलकर शैलेश कुमार सिंह सहित कई अन्य पत्रकार एवं विभिन्न विधा से जुड़े कलमकार साथियों को संगठन की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान आगे भी पूरे जनपद में चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पत्रकार साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन से जुड़ सकेंगे।