Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नगर
FATEHPUR NEWS: नववर्ष 2026 के प्रथम दिन गुरुवार के विशेष संयोग पर फतेहपुर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री रामकृष्ण साईं मंदिर से श्री सदगुरु साईंनाथ महाराज की भव्य पालकी यात्रा साईभक्त डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई, जो शिवजी विराजमान कलक्टरगंज मंदिर तक पहुंची। पालकी यात्रा से पूर्व मोटेश्वर महादेव मंदिर में सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ फूलों से सजी पालकी लेकर भक्तगण जयघोष करते हुए आगे बढ़े। यात्रा मार्ग में आम नागरिकों को लाई, रेवड़ी, चना व इलायची दाना का प्रसाद वितरित किया गया। जैसे-जैसे पालकी आगे बढ़ती रही, पूरे मार्ग में बाबा व भक्तों पर पुष्पवर्षा होती रही। भक्त “ॐ साईं नमो नमः, श्री साईं नमो नमः, सद्गुरु साईं नमो नमः” के जयकारे लगाते हुए घंटा, शंख व मंजीरा बजाकर बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ चलते नजर आए। डीजे पर साईंनाथ महाराज के भजन वातावरण को भक्तिमय बना रहे थें। कलक्टरगंज स्थित शिव मंदिर पहुंचने पर सुधाकर अवस्थी, प्रवीण अवस्थी, अंतुल अवस्थी एवं ज्योति पांडेय तथा उनके सहयोगियों द्वारा सभी भक्तों का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बिहारी मोटेश्वर महादेव विकास समिति के अध्यक्ष आचार्य विमलाकान्त त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, नमामि गंगे संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, वेदप्रकाश गुप्ता, डॉ. निरंजन दुबे, वर्षा श्रीवास्तव, दीपिका, ऐश्वर्या, अर्णव, अनुष्का, आद्या, संजय श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, डॉ. सुधाकर तिवारी, के.के. सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, आर.के. शुक्ल, राजकुमार श्रीवास्तव, कमल वर्मा, मनीष कुमार, सुरेश कुमार, राजीव श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, डॉ. अरुण शुक्ल, हिमांशु श्रीवास्तव, शत्रुघ्न सिंह, पुनीत वीर विक्रम, प्रशांत चतुर्वेदी, कल्पना सिंह, गोरेलाल, आशीष मिश्र, लक्ष्मण बाबा सहित सैकड़ों की संख्या में साईं भक्त उपस्थित रहे। पालकी यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने नववर्ष में सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।