Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान पर जोर
FATEHPUR NEWS: अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को सिद्ध श्री हनुमान मंदिर, पटेल नगर चौराहा फतेहपुर में जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि आगामी 23 जनवरी को आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नववर्ष के शुभ अवसर पर संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और चौराहे परिसर में विश्व कल्याण की कामना करते हुए आम राहगीरों को चाय व बिस्कुट का वितरण किया। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिला प्रवक्ता स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, गोरे तिवारी, डॉ. प्रमोद पांडे, अनमोल शुक्ला, अर्जुन वैद्य, पुजारी अनिल शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, सुधा सिंह, नीलम यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।