Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
पूजा–हवन के साथ शुरू हुई सेवाएं
FATEHPUR NEWS: शहर के लखनऊ बाईपास, लखनऊ रोड पर स्थित होटल गतिमान पैलेस का शुभारंभ विधि-विधान से विद्वत हवन–पूजन के पश्चात किया गया। शुभारंभ अवसर पर होटल परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
होटल के संचालक रामजी शुक्ला ने बताया कि होटल गतिमान पैलेस में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसी एवं नॉन एसी रूम बहुत ही किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही होटल में रेस्टोरेंट की सुविधा भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि होटल के सभी कमरे स्वच्छ, हवादार एवं साफ-सुथरे हैं, जिससे यात्रियों एवं शहर में ठहरने वाले लोगों को आरामदायक माहौल मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें और होटल में आकर ठहरने का अनुभव लें। इस अवसर पर मनदीप, ऋतिक, क्षितिज, दीपक, अर्पण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और होटल के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।