नववर्ष पर सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे में वितरित हुआ प्रसाद

FATEHPUR NEWS: नववर्ष की पावन बेला पर फतेहपुर स्थित सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर में वर्ष 2013 से निरंतर आयोजित हो रहे भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण कर भक्तगण “बोल बम” और “जय भोलेनाथ” के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
इस भंडारे का आयोजन सूरज शंकर, राहुल विश्वकर्मा, तेज प्रताप सिंह उर्फ राकेश एवं प्रशांत इंटरप्राइजेज की ओर से किया गया। आयोजकों के इस धार्मिक एवं सेवा भाव से किए गए आयोजन की श्रद्धालुओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *