Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
चित्रकूट में एकजुट वकीलों ने विधेयक के समर्थन में जमकर की नारेबाजी
CHITRAKUT NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर वकीलों ने आरपार के संघर्ष का ऐलान किया है। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के द्वारा निकाली जा रही अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा लखनऊ से चलकर प्रयागराज, कौशाम्बी होते हुये शुक्रवार को यहां चित्रकूट पहुंची ।डीएम कैम्प कार्यालय के सामने वकीलों ने मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। दोपहर बाद एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में दोपहर पहुंची यहां पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का साथियों ने जबरदस्त स्वागत भी किया। वकीलो की मांग है कि संसद के बजट सत्र में यह विधेयक पारित कराया जाये। वहीं प्रदेश की विधानसभा से भी विधेयक के लिए संकल्प प्रस्ताव की आवाज उठायी गयी है। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार कर्मचारियों, शिक्षकों सभी को स्वास्थ्य बीमा योजना समेत लाभकारी योजनाओं की रोज सौगात दे रही है। उन्होने कहा कि वकीलो की सरकार के द्वारा हर कदम पर बरती जा रही उपेक्षा अब बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होने कहा कि संसद के बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित नही हुआ तब वकील संसद से लेकर विधानसभा तक का चरणबद्ध घेराव करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि सरकार युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन भत्ता तथा बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर वकीलों के साथ छलावा कर रही है। अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा के प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र ने साथियों को प्रस्तावित विधेयक में सुरक्षा व सुविधाओं के एजेण्डे से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार तिवारी व संचालन मण्डल अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ मिश्र राजू ने किया।इस मौके पर श्याम कृष्ण, सुरेन्द्र सिंह कछवाह,कृष्ण कुमार सिंह, जे.पी.सिंह, अनुराग पटेल, रमेश मिश्र, अनश खान,अनुज श्रीवास्तव, आरती यादव,रण मिश्र, विराट पटेल,सुरेश कुमार सिंह, राजेश कुमार शुक्ला, राम गोपाल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।वरिष्ठ अधिवक्ता राम मिलन मिश्र की अगुवाई मे भारी तादाद मे यंहा वकीलों ने अधिवक्ता सूरक्षा यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।डीएम कैम्प कार्यालय के सामने अधिवक्ताओ की नारेबाजी देख पुलिसकर्मियों को भी एतिहातन सर्तक देखा गया।