लीग मुकाबले में जय सिंह एकादश विजयी, ललित बने मैन आफ द मैच

PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज के वार्ड अझारा के ग्राउंड पर शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग मैच राहुल एकादश व जय सिंह एकादश के बीच खेला गया। पहले बैंटिंग करते हुए जय सिंह एकादश ने दस ओवर में सत्तर रन बनाए। इसमें अश्वनी तिवारी ने सर्वाधिक पचीस रनों को योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल एकादश की टीम छप्पन रनों पर आल आउट हो गई। जय सिंह एकादश ने यह मैच पंद्रह रनों से जीत लिया। मैन आफ द मैच जय सिंह एकादश टीम के ललित मलिंगा रहे। सुब्रत तिवारी एवं गिरजाशंकर द्विवेदी ने अंपायर की भूमिका निभाई। गणेश मिश्र व विकास कमेंट्रेटर रहे। आयोजक सभासद डीपी गौतम एवं संयोजक आशीष मिश्र ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीशचंद्र पांडेय, सुब्रत तिवारी, विकास मिश्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *