Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और युवक के घर पर शादी की बात करने जाने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत शुक्रवार को पुलिस से की है। महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया है कि कोखराज के बेल्हा गांव का एक युवक अक्सर उसकी नामौजूदगी में उसके घर आता था और उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसे एक बार पकड़ा तो शादी की बात करने पर छोड़ा। उसके बाद वह शादी के लिए एक थार जीप की मांग करने लगा जिस पर शुक्रवार को उसके गांव जाकर इसके घर वालों से मिली तो घरवालों ने भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।