Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सौरई बुजुर्ग में खेला गया डा भीम राव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच
KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के सौरई बुजुर्ग गांव के राम सागर मोहल्ले में शुक्रवार को डा भीम राव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया , टूर्नामेंट का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केसरवानी व पूर्व प्रधान नियाज़ सिद्दकी ने फीता काटकर शुभारंभ किया । टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सौरई बुजुर्ग बनाम फरीदगंज़ के बीच खेला गया, इस दौरान सौरई बुजुर्ग की टीम ने छः विकेट खोकर कुल 130 रन बनाए जवाब में उतरी फरीदगंज़ की टीम ने नौ विकेट खोकर 131 रन बनाकर एक विकेट से जीत हासिल किया। मैच के आयोजक डा श्रवण आर्य, संयोजक विनोद आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया । इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केसरवानी, नियाज़ अहमद सिद्दकी, रमेश साहू, अंकित मिश्रा, पंकज पासी, रणविजय निषाद, राम प्रकाश पाल, धनराज यादव , रामबाबू गौतम, जितेंद्र गौतम, रितेश गौतम सहित एंपायर श्रीनाथ, बृजेश कुमार, स्कोरर रामबाबू, समरजीत गौतम, सौरई बुजुर्ग के कप्तान भानू, फरीदगंज़ के कप्तान विकास पांडेय सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।