Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से एक घर में छप्पर से लगी आग की विभीषिका में गृहस्थी जलकर खाक हो गई , सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन की ओर से कम्बल देकर मदद का आश्वासन दिया । पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सिराथू तहसील के गोविंदपुर गोरियों गांव निवासी देवकी पत्नी दुखी लाल ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का एक व्यक्ति एक हफ्ते पहले नशे की हालत में घर में आग लगाने की धमकी दी थी, पीड़िता का आरोप है कि बुधवार की रात दो लोग पीछे के छप्पर में आग लगाकर भाग गए, देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई , इस दौरान घर में रखे कपड़े, बर्तन, तख्त , चारपाई , कुर्सी आदि जलकर राख हो गया , जिससे पीड़ित का लगभग 19 हजार का नुकसान हो गया, आसपास मौजूद लोगो ने आग की लपटे देखा तो पानी का फुहारा छोड़कर आग पर काबू पाया। देवकी पत्नी दुखी लाल की शिकायत पर सैनी पुलिस ने गांव के सुनील पुत्र धीरज व मूलचंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।