आधार कार्ड अपडेट कराने आई महिला ने एक महिला पर लगाया पर्स से पैसा चोरी करने का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के स्थानीय कस्बे में आधार कार्ड अपडेट कराने आई एक महिला का आरोप है कि वहीं मौजूद एक महिला उसके पर्स से रुपए निकाल कर भाग गई, महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गोपालपुर गांव की रंजना देवी पत्नी कपिल दुबे ने शुक्रवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सैनी कस्बे में अपने पुत्र का आधार अपडेट कराने आई थी , रंजना का आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद एक दूसरी महिला उसके पर्स से छः हजार सात सौ रुपए निकालकर भाग गई, पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *