मरीज की मौत पर स्वजनों का हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव का मंतलाल 50 साल पुत्र गाजी पटेल मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरना पोषण करता था। तबियत खराब होने पर अस्पताल में हुई उसकी मौत पर स्वजनों ने हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के बेटे रवि व शनि ने बताया कि हमारे पिता जी को गुरुवार दोपहर के बाद शरीर में दर्द होने सबसे पहले सकाढ़ा तिराहे स्थित एक निजी अस्पताल में जाकर दिखाने के बाद दवा लिया और घर चले आए l घर पर दवा खाने के बाद करीब दो घंटे बाद हालत बिगड़ने लगी और उनके दाहिने पैर में काफी सूजन आई जिसके बाद उन्हें कल्यानपुर स्थित तितिक्क्षा अस्पताल में लाया गया। जहां पर मौजूद मरीजों की देखरेख करने वाले फूलचंद्र ने बताया कि इनकी पैर में मवाद है। जिस पर उसने निडिल से देखा और उसके बाद मरीज को भर्ती कर दिया। मरीज रात में करीब 11 बजे उठा और पेशाब करने के बाद सो गया लेकिन सुबह फिर वह नहीं उठा बल्कि उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर स्वजनों में काफी देर अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना मिलने पर शहजादपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर मृतक के पुत्रों से बातचीत करने के बाद स्वजनों को शांत कर  शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल के संचालक फूलचंद्र का कहना है कि उसमें मरीज को  केवल भर्ती किया और उसका कोई इलाज नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *