Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: शनिवार को विंध्य मंडलीय सरस मेला का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन (UPSRLM) के अंतर्गत जिला मिशन प्रबंधन इकाई, मीरजापुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर “वोकल फॉर लोकल” की भावना को साकार करते हुए स्थानीय स्वयं सहायता समूहों एवं कारीगरों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित उत्पादों की आकर्षक स्टॉलें लगाई गईं, जिनमें ग्रामीण महिलाओं एवं कारीगरों की सहभागिता सराहनीय रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों,स्थानीय उत्पादों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सरकार द्वारा विभिन्न लघु एवं कुटीर उद्योगों हेतु अनुदान, प्रशिक्षण एवं विपणन की सुविधाएँ उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, सुचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक सहित जिला प्रशासन एवं आजीविका मिशन के अनेक अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।