पतंग लेने निकले दो बच्चे रास्ते भटके, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को थाना को0कटरा क्षेत्र में दो बच्चे पतंग लेने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटक गए। पुलिस ने दोनों बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया।थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कृष्णनगर नटवां निवासी प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा रुद्र प्रताप यादव (8 वर्ष) और दोस्त कान्हा यादव (12 वर्ष) सुबह 10 बजे घर से पतंग लेने के लिए दुकान पर गए थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। परिजन की सूचना पर थाना को0कटरा पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू की और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना प्रसारित की। पुलिस चौकी शास्त्री ब्रिज पर तैनात मुख्य आरक्षी जयप्रकाश कुमार को दोनों बच्चे मिले। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर चौकी पर बुलाकर दोनों बालकों को सकुशल सुपुर्द किया। दोनों बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने मीरजापुर पुलिस को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *