मून फ़ाउंडेशन का सराहनीय प्रयास, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

KAUSHAMBI NEWS: कड़ाके की ठंड को देखते हुए जोनिहा रोड स्थित मून फ़ाउंडेशन के कार्यालय पर जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मून फ़ाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट फ़ैज़ान अहमद मून की अगुवाई में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। ठंड के मौसम में मिली इस सहायता से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ झलकती नजर आई। कंबल वितरण के दौरान एडवोकेट फ़ैज़ान अहमद मून ने कहा कि मून फ़ाउंडेशन हमेशा समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में फ़ाउंडेशन जनता के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट कुलदीप पांडेय ने मून फ़ाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और मून फ़ाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर एडवोकेट शादाब खान, सूरजपाल, रोहित पासवान, अमित सिंह सहित फ़ाउंडेशन से जुड़े कई सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और मानव सेवा की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *