शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 25 पर शांति भंग में कार्यवाही

FATEHPUR NEWS: जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत कुल 25 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बकेवर क्षेत्र से सर्वाधिक 09 अभियुक्तों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त थाना हथगांव से 02, थाना गाजीपुर से 03, थाना असोथर से 01, थाना राधानगर से 01, थाना धाता से 01, थाना कोतवाली नगर से 02, थाना मलवां से 02 तथा थाना खागा क्षेत्र से 04 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इन सभी व्यक्तियों के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका थी। इसी क्रम में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना थरियांव से 01 वांछित अभियुक्त, थाना धाता से 01 वांछित अभियुक्ता, थाना गाजीपुर से 01 वांछित अभियुक्त तथा थाना जहानाबाद से 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों का चालान किया गया तथा 02 वाहनों से कुल 2000 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था, शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *