Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
उत्तर क्षेत्र के सात कार्यालयों की टीमें करेंगी प्रतिभाग
FATEHPUR NEWS: भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की उत्तर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 6 से 8 जनवरी तक अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स (मेयोहाल) में आयोजित होगी।
कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के सात कार्यालयों एजी दिल्ली, एजी पंजाब, एजी हरियाणा, एजी उत्तराखंड, एजी हिमाचल प्रदेश, एजी जम्मू एवं कश्मीर आर एजी उत्तर प्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं। प्रेस क्लब में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ उपमहालेखाकार/प्रशासन शैलेश कुमार अग्रवाल एवं समन्वयक वरिष्ठ लेखाधिकारी/कल्याण लोकेश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता महालेखाकार डॉ. सुरेंद्र कुमार, के संरक्षण में आयोजित होगी। इसमें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन छह जनवरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित सुबह दस बजे करेंगे। समापन आठ जनवरी को दोपहर दो बजे होगा। समापन समारोह में प्रधान महालेखाकार राजकुमार मुख्य अतिथि रहेंगे।