Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
कुंभ मेला एवं माघी पूर्णिमा के कारण बड़े वाहनों पर लगा प्रतिबन्ध
PRAYAGRAJ NEWS: कुम्भ मेला एवं माघी पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार को थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के टकटई सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत बॉर्डर पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना शंकरगढ़ पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन की गहन जांच की गई। अभियान के तहत ओवरलोडेड ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक थाना शंकरगढ़ यशपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को माघी पूर्णिमा के कारण बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पूर्णिमा स्नान के बाद रविवार को वाहनों को छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।