नवी फ्लोरा और फौना राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य समापन समारोह संपन्न

गेस्ट ऑफ ऑनर शारदा सिंह, चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा एवं तलत महमूद हुए सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: खानम आर्ट गैलरी में 9वीं राष्ट्रीय फ्लोरा और फौना प्रदर्शनी का समापन समारोह प्रदर्शनी के कैटलॉग के विमोचन तथा भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शारदा सिंह डायरेक्टर आर्टिस्ट्री ऑफ वुमन वाराणसी, प्रसिद्ध कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, सदस्य राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश तथा एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद रहे। गैलरी की निदेशक तथा क्यूरेटर डॉ ज़ाहेदा खानम ने समारोह के दौरान, सभी अतिथियों सम्मान पत्र तथा पुष्पगुच्छ की जगह गमले में पौधे दिए गए, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। क्यूरेटर डॉ ज़ाहेदा खानम में बताया कि गैलरी ने अपने पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं जिसमें तमाम मशहूर कलाकारों की प्रदर्शनियां लग चुकी हैं नववर्ष के मौके पर एक दीप प्रज्वलित किया गया, जो सभी की सुख, शांति और समृद्धि के लिए है। वाटर कलर के सुप्रसिद्ध चित्रकार बिजय बिस्वाल ने जलरंग में अपने डेमोंसट्रेशन में शानदार रेल का चित्रण किया तथा नवोदित कलाकारों को जल रंग की बारीकियां बताई गैलरी में उनका भव्य सम्मान किया। गैलरी का अगला कार्यक्रम 10 और 11 जनवरी को बहारे हुनर नए वर्ष का दूसरा कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *