कोरांव की पहचान है कोरांव महोत्सव:नीरज त्रिपाठी

कोरांव महोत्सव के दूसरे दिन कवियों ने सजाई महफिल, प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव महोत्सव के दूसरे दिन 2 जनवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। महोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में प्रदेश के तमाम जनपदों समेत गैर प्रांतों के कवियों ने शिरकत की। कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री प्रीति पांडेय सरस्वती वंदना से की तत्पपश्चात संजय सांवरा ने प्रेम के गांव में आता जाता रहूं प्यार की धुन को मैं गुनगुनाता रहूं की लाइने पेश कर दर्शकों का मन मोहा।  कवि सुशील शुक्ल हर्ष ने दरबार लगा था रावण का नतमस्तक हर दरबारी था, रघुनंदन का बस एक दूत सब पर भारी था सनातन आधारित काव्य पाठ कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। अमित शुक्ला ने अपने हास्य व्यंग्य की कविताओं से लोगों को खूब हंसाया और गुदगुदाया। प्रशांत बजरंगी ने भी देशभक्ति कविताएं पढ़ते हुए कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई मत देखो का संदेश दिया। इसी तरह कवि गजलकार कृष्णकांत कामिल ने उधर गुलाब इधर है फूल चमेली का, मुझको तमाम उम्र संभालेंगे आप लोग अब आप जाने कितना उछालेंगे आप लोग, दुख आज तो सुख का कंबल ओढ़ लिया, जो जलते पौधे ने बदल ओढ़ लिया, जब-जब डरवाया इस दुनिया ने मां का आंचल ओढ़ लिया की लाइने पेश कर मां के दर्जे को परिभाषित किया। कवि विपिन त्रिपाठी ने साधु संतों की महिमा बनी रहे, गंगा जमुना का पानी रवानी रहे की लाइन पेश की इसी तरह अजय प्रधान लखनऊ ओज के कवि बबलू सिंह बहियारी, नीरज इलाहाबादी, मुन्ना मासूम नेवी अपने रचनाओं से लोगों को आह्लादित किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पंडित कृष्ण देव मिश्र ने की संचालन हास्य व्यंग्य के मशहूर कवि अशोक बेशरम ने किया। महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कोरांव की पहचान कोरांव महोत्सव है। यह महोत्सव नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। विशिष्ट अतिथि रहे ब्लॉक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल ने भी कोरांव महोत्सव के संस्थापक संयोजक कृष्ण मुरारी द्विवेदी शशि द्विवेदी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कोरांव क्षेत्र का अनोखा मंच है। जिस पर सभी को अपनी प्रतिभाएं निखारने का मौका मिलता है। कोरांव महोत्सव में प्रमुख रूप से रामेश्वर द्विवेदी, अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्रा, अवध नारायण तिवारी, गणेश शंकर तिवारी, राजेश त्रिपाठी, मुन्ना सिंह समेत कोरांव क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *