Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत महान पत्रकार एवं समाजसेवी बाबू बालेश्वर लाल जी की 95वीं जन्म जयंती कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार संघ भवन में गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के संयोजक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना रहे, जबकि अध्यक्षता संघ के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबू बालेश्वर लाल जी के सामाजिक जीवन, उनके निर्भीक पत्रकारिता योगदान तथा ग्रामीण पत्रकारिता को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका का स्मरण करना रहा। इस अवसर पर जनपद के दो वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार डॉ. राम सिगार शुक्ल ‘गदेला’ एवं लोलारक दूबे को उनके दीर्घकालीन, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता कार्यों के लिए बाबू बालेश्वर लाल सम्मान–2025 से सम्मानित किया गया। दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। सम्मान समारोह के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जो पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक रहा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबू बालेश्वर लाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता को केवल समाचार संकलन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे समाज परिवर्तन एवं जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, वंचित वर्ग की आवाज बनना तथा सच्चाई के पक्ष में निर्भीक लेखन करना उनके जीवन की पहचान थी। उनका जीवन आज भी पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत है। सम्मानित पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राम सिगार शुक्ल ‘गदेला’ एवं लोलारक दूबे ने अपने लेखन और आचरण से सत्य, संतुलन एवं पत्रकारिता की जिम्मेदारी की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की है। अध्यक्षीय उद्बोधन में राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसे सुदृढ़ बनाये रखने में वरिष्ठ पत्रकारों का अनुभव अमूल्य है। कार्यक्रम में जय आनंद, श्याम रतन श्रीवास्तव, रामजी जायसवाल, दयाशंकर निगम, प्रमोद जायसवाल, लक्ष्मी नारायण मौर्य, विवेक श्रीवास्तव, आशीष पांडेय, सतीश चंद्र शुक्ल, प्रशांत विक्रम सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, देवेंद्र खरे, प्रदीप पांडेय, अवधेश तिवारी, सोनू उपाध्याय, असलम परवेज, आबिश इमाम, तबरेज, भोला विश्वकर्मा, बुद्धि प्रकाश तिवारी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विशाल सोनकर, गोरख सोनकर, मेवा यादव, दानिश इकबाल, बख्तियार आलम, पंकज गुप्ता, राहुल गुप्ता, शनि मौर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।