Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
भारतीय टीम के ट्रायल के लिए चयनित और राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी
PRAYAGRAJ NEWS: दिल्ली और भोपाल में 16 दिसम्बर से 4 जनवरी तक आयोजित हुई 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ईगल आई शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के 15 प्रशिक्षुओं ने भारतीय निशानेबाजी टीम के ट्रायल के लिये क्वालीफाई कर लिया है। अकादमी के पिस्टल कोच विजय चंदेल व राइफल कोच फरीद सिद्दीकी ने बताया कि 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में ईगल आई अकादमी के 48 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया था जिसमें अनुशासन, सटीक निशाना और निरन्तरता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के देवांश प्रताप, शुभ यादव, अम्बर गुप्ता, ईशिता फोगाट, आयुश गिरी, मीनाक्षी पाण्डेय, यश द्विवेदी, खदीजा बानो, खुशबू राजपूत, आर्यन यादव, सोनिया, कुशाग्र पाण्डेय, किशन, श्रेयशी आर्या, और परिष्कृत ने 10 से 16 जनवरी तक दिल्ली और पुणे में आयोजित होने वाले भारतीय निशानेबाजी टीम के ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। दोनों कोच ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली को दिया। इस उपलब्धि से ने केवल अकादमी बल्कि पूरे प्रदेश एवं जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। खिलाड़ियों की इस सफलता से भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।