विधायक की भाभी के निधन पर खेल मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए देर रात तक लगा रहा तांता
JAUNPUR NEWS: सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के अरसिया गांव निवासी और बदलापुर के भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र की भाभी रीता मिश्रा के निधन पर शनिवार की  देर रात तक श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट जनों, अधिकारियों कर्मचारियों और क्षेत्र वासियों का तांता लगा रहा। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। खेल मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने आत्मा की शांति व परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक के पैतृक निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों का सिलसिला जारी है। मौके पर मड़ियाहूं विधायक डॉ.आरके पटेल, अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, डीएम डॉ दिनेश चन्द्र, एसपी डॉ. कौस्तुभ, आईपीएस श्रुष्टि जैन, स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामचंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, सुइथाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी व करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, आरएसएस के जिला प्रचारक राजेंद्र, पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मृगेंद्र सिंह शिव बाबा आदि लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *