Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रैकरी में रविवार से अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजक कमलेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल 16 वर्ष से कम उम्र के लोग ही प्रतिभाग कर अपना प्रतिभा दिखा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुआ है और आगामी दिनों तक चलने वाला है। सर्वप्रथम लीग मैच रैकरी और ममरी के बीच खेला गया जिसमें पहली पारी में ममरी ने 79 रन बनाए और दूसरी पारी में रैकरी ने 75 रन ही बना पाया 4 रनों से ममरी जीत गई। और मैन ऑफ द मैच आयुष बने। अंपायर की भूमिका मयंक और नीरज ने निभाया।